फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ultrasound machine did not work even for a single day after launch

Mandi News: शुभारंभ होने के बाद एक भी दिन भी नहीं चली अल्ट्रासाउंड मशीन

Thu, 08 Jun 2023 06:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 Jun 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine did not work even for a single day after launch
नागरिक अस्पताल धर्मपुर में अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटका ताला
कई मरीज निजी केंद्रों पर टेस्ट करवाने के लिए मजबूर
विज्ञापन


सिविल अस्पताल धर्मपुर में गर्भवती महिलाएं और मरीज बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (मंडी)। नागरिक अस्पताल धर्मपुर में जहां स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, वहीं सबसे अधिक परेशानी अल्ट्रासाउंड के लिए हो रही है। मरीजों को इसके लिए सरकाघाट, नेरचौक, मंडी या हमीरपुर का रुख करना पड़ रहा है।
अस्पताल में मशीन तो है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि जिस दिन इसका शुभारंभ हुआ था उसी दिन इस पर टेस्ट हुआ उसके बाद यहां रेडियोलॉजिस्ट नहीं आया। इसके चलते मशीन धूल फांक रही है। विधायक चंद्रशेखर ने 28 जनवरी, 2023 को इसका शुभारंभ किया था। उस समय सीएमओ देवेंद्र शर्मा को आदेश दिए थे कि धर्मपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन को चलाने के लिए सरकाघाट में नागरिक अस्पताल के प्रभारी वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. देशराज शर्मा के सप्ताह में एक या दो दिन धर्मपुर के लिए आदेश दिए जाएं। साथ ही सरकाघाट में जो अन्य विशेषज्ञ डाक्टर हैं उनके आदेश भी सप्ताह में एक दिन सिविल अस्पताल धर्मपुर के लिए लिए करने को कहा था। इतना समय बीत जाने पर भी यहां एक भी दिन कोई विशेषज्ञ डाक्टर नहीं आया।
विज्ञापन


रोजाना 50 से ज्यादा मरीजों को अल्ट्रासाउंड की दी जा रही सलाह

धर्मपुर अस्पताल में रोजाना 200 से 300 ओपीडी होती है। इसमें से गर्भवती और अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को अल्ट्रासाउंड लिखे जाते हैं। रोजाना करीब 50 से 60 मरीजों को अल्ट्रासाउंड लिखे जाते हैं, मगर यहां पर उन्हें यह सुविधा नहीं मिलने के चलते दूर-दूर जाकर यह टेस्ट करवाना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्भवती महिलाएं सबसे अधिक परेशान

सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही हैं। उन्हें दूर-दूर जाकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। गरीब घर की महिलाएं हैं तो उन्हें दूसरे अस्पतालों में बार-बार लंबी डेट दी जाती है। सुबह से शाम तक लंबी लाइनों में खड़े होना पड़ रहा है। ऐसे में यह निजी अस्पतालाें का रुख करने को मरीज मजबूर हैं। यहां पर उनको 15 सौ से दो हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। दुर्गम क्षेत्र होने के चलते उबड़ खाबड़ सड़कों पर वाहन लड़खड़ाते हैं तो गर्भवती महिलाओं को कठिनाई होती है। कई बार तो इसके चलते महिलाएं गंभीर बीमार भी हो जाती है।

उच्चाधिकारियों को किया सूचित

रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। मशीन लंबे समय से बंद है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से सूचित कर दिया है।
डाॅक्टर डीके ठाकुर, बीएमओ, संधोल

क्या कहते हैं भुगतभोगी

-सिविल अस्पताल धर्मपुर इलाज के लिए पहुंची गर्भवती मीना देवी ने बताया कि उन्हें अपना अल्ट्रासाउंड करवाना है लेकिन यहां सुविधा न होने के कारण उन्हें मंडी जाना पड़ा। वहां निजी क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ा।

- राजकुमार ने बताया कि उनके पेट में कुछ समस्या है। उनको डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी। यहां सुविधा न होने के कारण नागरिक अस्पताल सरकाघाट जाना पड़ा।

- हेम सिंह ने बताया कि उन्हें पेट में बार-बार दर्द होती है। डाक्टर ने अल्ट्रसाउंड करवाने की सलाह दी थी धर्मपुर में यह सुविधा नहीं है इसलिए उन्हें हमीरपुर जाना पड़ा।


- सावित्री देवी ने बताया कि वह गर्भवती है। उनको चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी है और धर्मपुर में अल्ट्रासाउंड नहीं होने के कारण उन्हें भी सरकाघाट जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed