{"_id":"56ffa5364f1c1b6e6ef00110","slug":"ujala-public-school-student-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजाला पब्लिक में एडीएम ने नवाजे मेधावी बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजाला पब्लिक में एडीएम ने नवाजे मेधावी बच्चे
मंडी।
Updated Sat, 02 Apr 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
उजाला पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों को सम्मानित करते एडीएम विवेक चंदेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। उजाला पब्लिक हाईस्कूल तल्याहड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें एडीएम विवेक चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया। एडीएम विवेक चंदेल ने कहा कि कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
साथ ही अपने आसपास रह रहे गरीब परिवार के बच्चों की भी मदद का प्रयास करते रहना चाहिए। अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य निशा भारद्वाज ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की उपलब्धियों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिसमें पल्लव शर्मा एवं शृष्टि समयाल को गत वर्ष दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बेस्ट स्टूडेंट की ट्राफी से नवाजा गया। छठी कक्षा की मुस्कान को स्टेट टूर्नामेंट में बेस्ट एथलीट बनने पर ट्रैक सूट तथा ट्राफी से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन