फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Uhl phase 3 project will start soon

उहल चरण तीन के रेजरवायर के गेट 45 किमी दूर चूल्हा प्रोजेक्ट से खुलेंगे

Thu, 06 Feb 2020 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Uhl phase 3 project will start soon
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उहल चरण तीन जलविद्युत परियोजना जोगिंद्रनगर की रेजर वायर के गेट 45 किलोमीटर दूर लडभड़ोल के खद्दर स्थित चूल्ला पावर हाउस में रिमोट से खुलेंगे। इन्हें रिमोट से ही बंद किया जा सकेगा। वीरवार को परियोजना ने इसका सफल ट्रायल किया। प्रोजेक्ट में अलग-अलग खड्डों में सात गेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परियोजना के अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा ने वीरवार को सफल ट्रायल किया। अब रेजर वायर में पानी भरने का कार्य शुरू हो गया है। उहल चरण तीन परियोजना के लिए उपयोग में लाए जाने वाले जोगिंद्रनगर के बस्सी स्थित नेर खड्ड और उहल नदी पर बनाए गए इंटेक गेट को परियोजना स्थल चूल्ला से संचालित किया। अरुण शर्मा ने बताया कि यह परियोजना प्रदेश की पहली परियोजना है, जिसका संचालन 45 किमी दूर बैठ कर भी किया जा सकेगा। इसमें बेहतर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इंटेक गेट्स को बंद करने और खोलने का कार्य परियोजना से ही संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

...
आप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल
परियोजना में रियल टाइम प्रौद्योगिकी और स्काडा प्रणाली की स्थापना की गई है। परियोजना में इस कार्य के लिए आप्टिकल फाइबर को इस्तेमाल में लाया गया है। इस परियोजना में बस्सी जलविद्युत परियोजना नेरी और रणा खड्ड के जल प्रवाह का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
रिमोट टर्मिनल में लगे कई उपकरण
खुद्दर जलाशय नेर और रणा इंटेक के रिमोट टर्मिनल में कैमरा, अलार्म, उपकरण और वाटर लेवल सेंसर की स्थापना की गई है। इनको ऑप्टिकल फाइबर और केबल से जोड़ा गया है। गेट्स नियंत्रण साफ्टवेयर स्काडा प्रणाली का एक हिस्सा है। इस प्रणाली का इंजीनियरिंग डिजाइन और तकनीकी विनिर्देश का आलेख ब्यास वैली विद्युत परियोजना के विद्युत अभियंताओं ने स्वयं तैयार किया। दावा किया गया है कि प्रौद्योगिकी और प्रणाली मानवीय हस्तक्षेप की त्रुटि को कम करेगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed