{"_id":"582358ff4f1c1b8553b39a2d","slug":"two-times-pospond-gramsabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूखदारों के हुड़दंग से ग्राम सभा दो बार स्थगित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूखदारों के हुड़दंग से ग्राम सभा दो बार स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 09 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत कनैड़ में कुछ लोगों के हुड़दंग के कारण ग्रामसभा को 25 नवंबर तक स्थगित करना पड़ा। ग्राम सभा की बैठक बीपीएल व आईआरडीपी में रसूखदारों के नाम काटने व जरुरतमंदों के नाम डालने के लिए बुलाई गई थी। जानकारी के अनुसार कनैड़ पंचायत में मंगलवार को ग्रामसभा की बैठक बुलाई गई थी। इसमें करीब 250 लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर कुछ रसूखदारों के नाम काटने पर सहमती बनी थी।
विज्ञापन
इसकी खबर मिलते ही रसूखदार कुछ लोग मौके पर पहुंच गये तथा उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर ग्रामसभा को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बुधवार को जैसे ही कार्यवाई शुरू हुई उन्होंने फिर एक बार पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यवाई बाधित कर दी। इस कारण पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम व बीडीओ को सूचित किया। बीडीओ ने पंचायत को सूचारू कार्यवाई के लिए पुलिस की मदद लेने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों की सहमती से ग्रामसभा की बैठक 25 नवंबर को दोबारा बुलाने का फैसला हुआ। पंचायत उप प्रधान भूपेंद्र वालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ग्राम सभा की अगली बैठक 25 नवंबर को बुलाई गई है। इस दिन पुलिस को भी मौके पर मौजूद रहने का पंचायत की ओर से आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन