फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two rear tyres of a moving private bus burst, 20 passengers had a narrow escape

Mandi News: चलती निजी बस के पिछले दो टायर फटे, बाल-बाल बचे 20 यात्री

Fri, 13 Jun 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 13 Jun 2025 06:50 AM IST
विज्ञापन
Two rear tyres of a moving private bus burst, 20 passengers had a narrow escape
जोगिंद्रनगर के गलू के समीप बस के टायर फटने के बाद परेशान यात्री। स्त्रोत- जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर वीरवार सुबह चलती निजी बस के अचानक दो टायर फट गए। इससे बस अचानक अनियंत्रित हो गई और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि चालक ने बस पर नियंत्रण पा लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है। बस में करीब 20 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

निजी धर्मशाला से मनाली जा रही थी। जोगिंद्रनगर बस अड्डे से सुबह 9:35 बजे मंडी की तरफ रवाना हुई। करीब 15 मिनट के सफर बाद ही बस के पिछले दो टायर फट गए। इस कारण बस एक तरफ झुक गई और यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस रुकने के बाद यात्री आनन-फानन में बाहर निकले। चालक अंकुश ने बताया कि जांच में पाया गया कि बस के दोनों फट गए।
विज्ञापन

उधर, इस घटना के बाद यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शैक्षणिक संस्थानों के बच्चों को दूसरी बस से रवाना होना पड़ा। बता दें कि वर्ष 2012 में गलू के पास ही एक बस हादसाग्रस्त हो चुकी है। इसमें करीब एक दर्जन यात्रियों की मौत हुई थी। वीरवार को पेश आई घटना में चालक ने सूझबूझ दिखाई। अनियंत्रित होते ही बस को रोक दिया। वहीं, डीएसपी देवराज ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पठानकोट चौक में जीप खराब, लगा जाम
जोगिंद्रनगर के पठानकोट चौक में वीरवार दोपहर एक जीप अचानक खराब हाे गई। इससे वाहनों की आवाजाही थम गई। करीब 30 मिनट तक सैकड़ों यात्री वाहन जाम में फंसे रहे। तेज धूप के बीच जाम में फंसे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात को सुचारु करवाया और खराब जीप को एनएच से हटवाया। उधर, थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर यातायात बहाल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed