फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two people were fined in a road accident case.

Mandi News: सड़क दुर्घटना मामले में दो दोषियों को जुर्माने की सजा

Wed, 15 Oct 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 15 Oct 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
Two people were fined in a road accident case.
मंडी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) मंडी की अदालत ने वर्ष 2018 में हुए एक सड़क दुर्घटना मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

जुर्माना न देने की स्थिति में प्रत्येक धारा के लिए सात दिन का साधारण कारावास भुगतेंगे। अदालत में पेश हुए दोनों आरोपियों मुकेश चंद और हंस राज ने स्वेच्छा से अपना अपराध स्वीकार किया। शिकायतकर्ता मुकुल सैण भी व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अदालत ने दोष सिद्ध करते हुए मुकेश चंद को भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 181 और 187 के तहत दोषी पाया। वहीं, हंस राज को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 180 और 196 के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने मुकेश चंद पर कुल 2000 का जुर्माना लगाया जिसमें 1 धारा 279 आईपीसी के तहत एक हजार रुपये, धारा 181 व धारा 187 के तहत 500-500 रुपये जुर्माना शामिल है। वहीं, हंस राज को कुल एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें धारा 180 और धारा 196 मोटर वाहन अधिनियम के तहत 500-500 रुपये शामिल है। दोनों अभियुक्तों ने अदालत के समक्ष जुर्माना राशि जमा कर दी और मुकेश चंद ने शिकायतकर्ता मुकुल सैण को पांच हजार रुपये मुआवजा भी अदा किया।
अदालत ने यह मानते हुए कि दोनों अभियुक्त पहली बार अपराधी हैं और अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं। इस पर सहानुभूतिपूर्वक सजा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed