फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two people including the woman caught with chitta sent on remand for three days

Mandi News: चिट्टे के साथ पकड़े महिला समेत दो को तीन दिन की रिमांड पर भेजा

Mon, 21 Oct 2024 02:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 21 Oct 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Two people including the woman caught with chitta sent on remand for three days
मंडी। शहर के जेल रोड से 34 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला ऊमा उर्फ मोमबत्ती और उसके भतीजे अभिषेक को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। महिला और उसके भतीजे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने जेल रोड स्थित एक घर में दबिश देकर महिला और उसके भतीजे को घर से गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 34 ग्राम चिट्टा मिला था। रविवार को पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि महिला चिट्टे को कहां से लाती थी। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि वह कई वर्षों से चिट्टे के कारोबार में संलिप्त थी। उसके घर पर नशेड़ियों का आना-जाना लगा रहता था। आरोप है कि महिला चिट्टा पंजाब से लाकर यहां बेचती थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने कहा कि आरोपी महिला से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि नशे के कारोबार के अन्य नेटवर्क का भी खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed