{"_id":"57b5e9214f1c1b77766ec990","slug":"two-new-case-of-scrub-typus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में स्क्रब टायफस के दो नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में स्क्रब टायफस के दो नए मामले
मंडी
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
स्क्रब टाइफस का बैक्टीरिया नर्वस सिस्टम में हमला करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में स्क्रब टायफस के दो नए मामले सामने आए हैं। इस सीजन में अब तक छह लोग स्क्रब टायफस की चपेट में आ चुके हैं। नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है और चिकित्सकों तथा लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सराज घाटी के बागा चनोगी के राजू राम (25) और पटड़ीघाट क्षेत्र की सुमन कुमारी (19) के खून की जांच जोनल अस्पताल मंडी में की गई। जिसमें दोनों मरीजों में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए गए। अस्पताल प्रबंधन ने दोनों मरीजों का प्राथमिकता से उपचार शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों मरीज पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज बुखार से पीड़ित थे और उपचार करने के बुधवार को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचे थे। जहां उनके खून के सैंपलों की जांच संभावित तौर पर की गई और दोनों मरीजों में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए गए। इस सीजन में अभी तक जोनल अस्पताल में ऐसे छह मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन
कोट्स
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. जोगिंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि स्क्रब टायफस को लेकर विभाग पूरी तरह एहतियात बरत रहा है। जिन मरीजों में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए जा रहे हैं। उनका उपचार प्राथमिकता से किया जा रहा है।
विज्ञापन