{"_id":"61100e428ebc3e7b28458de6","slug":"two-houses-collapsed-in-tehra-due-to-rain-mandi-news-sml3797489181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से टिहरा में ढहे दो मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से टिहरा में ढहे दो मकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरा (मंडी)। टिहरा की पंचायत सकोहटा में शनिवार रात्रि से सुबह तक हुई बारिश से दो रिहायशी मकान ढह गये है। इसमें एक मकान राकेश कुमार और दूसरा मलका देवी का ढहा है।
पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रात को भारी बारिश से दोमंजिला मकान ढह गया और लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। कहा कि मकान मालिक राकेश कुमार बीपीएल परिवार से संबंध रखता है। गनीमत यह रही कि मकान गिरने के समय घर में कोई नहीं था। इस बारे नायब तहसीलदार टिहरा को सूचित करके फौरी तौर पर सहायता और तिरपाल उपलब्ध कराने की भी मांग की है। इधर नायब तहसील टिहरा रमेश ने बताया कि नियमानुसार प्रभावित को मुआवजा दिया जाएगा। संवाद