फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   tv seriel effect student

टीवी सीरियल देख छात्र ने पड़ोसी से मांगे एक लाख

Sat, 03 Sep 2016 10:51 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 03 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
tv seriel effect student
money
करसोग (मंडी)। उपमंडल के तहत लोअर बाजार करसोग में आपराधिक घटनाओं पर आधारित सीरियलों से प्रभावित होकर एक स्कूली बच्चे ने पुलिस की खूब परेड करवाई। छात्र ने चार दिनों तक अपने घर के साथ लगते मकान में किराये के कमरे में रह रहे एक परिवार को धमकी भरे खत लिख कर एक लाख रुपये की मांग की। चार दिनों तक यह ड्रामा चलता था। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उपमंडल करसोग के लोअर बाजार में चार दिनों से पैसों की मांग और धमकी भरे पत्र मिलने से एक मकान मालिक और किरायेदार परेशान थे। इसको बाद पुलिस थाना करसोग में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह लोअर बाजार में अपने बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहता है। कोई अंजान व्यक्ति चार दिनों से उन्हें धमकी भरे खत लिख रहा है। शिकायतकर्ता ने इन पत्रों की कापियां भी पुलिस को सौंपी। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गश्त और पूछताछ तेज कर दी,  लेकिन छानबीन करने के बाद भी पुलिस खाली हाथ ही रही। धमकी भरे खतों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


अंजान व्यक्ति हर रोज पत्र छोड़ता गया। पैसों की मांग करने वाले अंजान व्यक्ति की मांग पांच हजार से एक लाख तक पहुंच गई। पुलिस ने पैसों की मांग के खत के जवाब में पैसों की रकम देने का खत लिखा। अंजान व्यक्ति ने खत तो उठा लिया लेकिन पुलिस के हाथ में कुछ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने पैसों  की मांग करने वाले व्यक्ति की दोबारा रेकी की। इस बार पुलिस को सफलता मिली। योजना के मुताबिक अंजान चेहरा सामने आ गया। फिरौती की मांग करने वाला स्कूल में पढ़ने वाला छात्र था। पुलिस ने जब बच्चे से पूछताछ की तो उसने आपराधिक सीरियलों से प्रभावित होने की बात कही। इसके बाद शिकायतकर्ता ने शिकायत को वापस ले लिया। शिकायत वापस लेने पर थाना प्रभारी सुनील ने बच्चे के भविष्य को देखते हुए मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed