फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tungal Kala Manch remembered Shaheed-e-Azam

Mandi News: तुंगल कला मंच ने शहीद ए आजम को किया याद

Sun, 23 Mar 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tungal Kala Manch remembered Shaheed-e-Azam
कोटली में तुंगल महोत्सव की तैयारियाें को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सदस्य। स्त्रोत- संगठन
कोटली (मंडी)। शहीदी दिवस पर तुंगल कला मंच ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को याद किया। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ने की। भुवनेश ने कहा कि कोटली में पांच और छह अप्रैल को तुंगल महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

पांच अप्रैल को तुंगल महोत्सव का आगाज भव्य जलेब के साथ होगा। क्षेत्र के लोक कलाकार वाद्ययंत्रों के साथ नाचते गाते हुए कोटली बाजार का चक्कर लगाकर आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी। बैठक में विशेष रूप से सेवानिवृत्त जिला न्यायवादी नेत्र सिंह कटोच ने शिरकत की और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

नेत्र सिंह कटोच ने कहा कि भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों की कुर्बानियों की बदौलत हमें आजादी मिली है। अब उनके सपनों का भारत बनाना हमारी जिम्मेदारी है। तुंगल कला मंच के संस्थापक प्रशांत मोहन ने कहा कि क्षेत्र की विराट लोक संस्कृति को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से तुंगल कला मंच की स्थापना की गई है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता शिव बनेर, हरि सिंह ठाकुर, पंचायत कोटली के उपप्रधान मोहन सिंह ठाकुर, चमन लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed