{"_id":"671ba3b6c21f6618fd0dab2b","slug":"tuberculosis-patients-will-be-searched-in-old-age-homes-and-nari-niketan-mandi-news-c-90-1-ssml1025-138769-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वृद्धाश्रम और नारी निकेतन में होगी क्षय रोगियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वृद्धाश्रम और नारी निकेतन में होगी क्षय रोगियों की तलाश
Sat, 26 Oct 2024 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 26 Oct 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नवंबर में 10 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। इसमें नए क्षय रोगियों की पहचान की जाएगी। अभियान के तहत सभी वृद्धाश्रमों, अनाथालयों और नारी निकेतन गृहों में रहने वाले वृद्धों, बच्चों और महिलाओं की हैंड होल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से क्षय रोग संबंधी जांच की जाएगी।
इस दौरान यदि किसी में क्षय रोग के लक्षण पाए जाते हैं तो उनकी पुष्टि नेट टेस्ट के माध्यम से की जाएगी, ताकि उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया जा सके। शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के सभागार में सीएमओ डॉ. नरेंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय ने कहा कि जिला की 559 पंचायतों में से 81 पचायतें टीबी रोग मुक्त घोषित की गई हैं। इन पंचायतों ने टीबी रोग मुक्त घोषित होने के लिए सरकार द्वारा तय मापदंडों को पूर्ण किया है। इसी दिशा में आगामी प्रयास के रूप में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार दस दिवसीय गतिविधियां नवंबर में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय टीबी डिविजन की ओर से नवंबर से राष्ट्रीय स्तर पर नए क्षय रोगियों की तलाश के लिए 100 दिवसीय अभियान शुरू किया जा रहा है। इसका परिणाम विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च 2025 को घोषित किया जाएगा। इस अभियान में हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों को भी शामिल किया गया है। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर, विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाहकार डा. श्रुति सहित मंडी जिला के 11 स्वास्थ्य खंडों के प्रमुख व सहयोगी कर्मचारी मौजूद रहे।