{"_id":"60e09f7c8ebc3ed846536a19","slug":"truck-stuck-in-ghatasani-barot-road-jammed-for-half-an-hour-mandi-news-sml375726795","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटासनी-बरोट मार्ग में फंसा ट्रक, पौने घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटासनी-बरोट मार्ग में फंसा ट्रक, पौने घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। घटासनी-बरोट मार्ग पर शनिवार को एक ट्रक बीच सड़क में फंस गया। इस कारण करीब 45 मिनट तक वाहनों की आवाजाही थम गई। पर्यटक वाहन भी जाम में फंस गए। निगम और निजी बसों की आवाजाही भी थम गई।
दोपहर दो बजे के उपरांत घटासनी-बरोट सड़क पर झटिंगरी के नजदीक ट्रक के फंस जाने से सड़क बंद हो गई। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस कारण लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। छोटे वाहनों के लिए किसी प्रकार आवाजाही बहाल करवाई लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल करने के लिए जेसीबी मशीन का सहारा लेना पड़ा।
पौने तीन बजे वाहनों की आवाजाही बहाल हुई। घटासनी-बरोट मार्ग का कार्य चल रहा है। वीकेंड पर उत्तर भारत के राज्य के सैकड़ों वाहन जब पर्यटन स्थल बरोट वैली की ओर आवागमन कर रहे थे तभी अचानक सड़क के बीच में ट्रक फंस गया। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि घटासनी-बरोट मार्ग पर यातायात व्यवस्थित करने के लिए स्थायी पुलिस कर्मचारी तैनात करने पर विचार किया जा रहा है।