फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Troubled by the terror of demons, Vishwamitra reached the court of Janaka.

Mandi News: राक्षसों के आतंक से परेशान विश्वामित्र जनक के दरबार पहुंचे

Wed, 24 Sep 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 24 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the terror of demons, Vishwamitra reached the court of Janaka.
जोगिंद्रनगर में राम लीला मंचन में प्रभु श्रीराम राक्षसी ताड़का बध का दृश्य। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। श्रीराम कलामंच जोगिंद्रनगर के कलाकारों की ओर से रामलीला मंचन के दूसरे दिन मंगलवार को राक्षसी ताड़का व अन्य असुरों के संहार के दृश्य दर्शाए गए। राजा दशरथ दरबार में विश्यामित्र का पहुंचना और वन में राक्षसों के आतंक से निजात पाने को लेकर राम-लक्ष्मण की मांग करने के दृश्य बहुत ही मार्मिक ढंग से दर्शाए गए।
विज्ञापन

महर्षि विश्वामित्र ने राजा दशरथ को बताया कि उनके यज्ञ में असुर खलल डालते हैंं, इससे उनकी तपस्या भंग हो रही है। इसलिए उन्होंने जनक से राम और लक्ष्मण को उनके साथ वन में भेजने का प्रस्ताव रखा। जिसे स्वीकार करते हुए दशरथ ने दोनों पुत्रों को महर्षि के साथ वन में भेज दिया। मंगलवार को रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन में जंगल में राक्षसों के बीच प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के युद्ध के दृश्य दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं ऋषि मुनियों का आदर सत्कार भी रामलीला मंचन के दौरान हुआ।
विज्ञापन

समाजसेवी डॉ. जेआर आजाद और उनकी पत्नी उर्मिला आजाद संध्या में बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। रामलीला मंच के सचिव सचिन सूद, निदेशक चंदन चौहान ने बताया कि रामलीला मंचन में जोगिंद्रनगर में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। 2 अक्तूबर तक रामलीला मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed