{"_id":"66c352ed089b533c35030fb8","slug":"trees-and-plants-are-the-source-of-oxygen-plant-a-tree-at-the-beginning-of-every-good-deed-jaswal-mandi-news-c-90-1-ssml1025-133653-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन के स्रोत हैं पेड़-पौधे, हर नेक कार्य के शुभारंभ पर लगाएं पौधा : जसवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन के स्रोत हैं पेड़-पौधे, हर नेक कार्य के शुभारंभ पर लगाएं पौधा : जसवाल
Mon, 19 Aug 2024 07:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
भराडू गोसदन में पौधरोपण अभियान के तहत रोटरी ने बताया पर्यावरण संरक्षण का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल ने कहा कि पेड़-पौधे ऑक्सीजन के स्रोत हैं । इसलिए नेक कार्य के शुभारंभ पर पौधा जरूर लगाएं। बताया कि पर्यावरण के संरक्षण और संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे अधिक रोपना इसलिए भी आवश्यक है, क्योंकि आए दिन प्राकृतिक आपदाओं से भी जानमाल का नुकसान देवभूमि हिमाचल के लोगों को उठाना पड़ रहा है।
सोमवार को भराड़ू गोसदन में मवेशियों के लिए रोपे गए पौधों की जानकारी देते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमर सिंह, सचिव सुशील कुमार, पूर्वाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मानसून सीजन में रोटरी क्लब ने अपने पौधरोपण अभियान चरण तीन के तहत 100 पौधे रोपने के निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया है। बताया कि पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में रोटरी का यह श्रमदान आने वाली पीढि़यों के लिए लाभदायक साबित होगा। पूर्व प्रधान मेजर ज्ञान चंद बरवाल, रोटेरियन एसके सकलानी, राज ठाकुर, राकेश धरवाल, एनआर बरवाल, डॉ. बीसी ठाकुर, पीसी महंत और अंकुश ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। इस मौके पर प्यार चंद वालिया, दिलू राम, रीता देवी, प्रिया, सत्या देवी, सुनीता देवी ने भी पौधरोपण किया।