फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tree fell on car due to storm, car damaged, 60 transformers stalled in Dharampur

Mandi News: अंधड़ से कार पर गिरा पेड़, कार क्षतिग्रस्त, धर्मपुर में 60 ट्रांसफार्मर हुए ठप

Sun, 26 May 2024 07:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on car due to storm, car damaged, 60 transformers stalled in Dharampur
मंडी के टारना में देर रात को तुफान से गाडी़ पर गिरा पेड़   संवाद
रातभर बंद रही बिजली, गर्मी में परेशान हुए लोग
विज्ञापन

जिलेभर में देर रात भारी बारिश और अंधड़ ने मचाया कहर

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी/धर्मपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार रात को भारी बारिश हुई और अंधड़ चला। इसके चलते मंडी के टारना में मंदिर के पास खड़े वाहनों पर एक पेड़ गिर गया। इसके चलते एक कार क्षतिग्रस्त हो गई और अन्य दोपहिया वाहनों को आंशिक नुकसान हुआ है।
वहीं, बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो जाने से आसपास बिजली चली गई, जिससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। इसके अलावा धर्मपुर क्षेत्र में अंधड़ के कारण 60 ट्रांसफार्मर बंद रहे, जिससे दर्जनों गावों की बिजली गुल रही। धर्मपुर 33 केवी सब स्टेशन को आने वाली लाइन सरकाघाट से धर्मपुर तक आती है इसमें फाल्ट आ गया, जिसके कारण उसके तहत आने वाले सभी फीडर बाधित हो गए। इससे बोर्ड को लाखों का नुकसान हुआ है। बिजली बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार कई जगहों पर बिजली की तारें आपस में लिपट गई और उन पर टहनियां गिर गईं। इसके कारण रातभर लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। सुबह बोर्ड ने लोगों को इधर-उधर से बिजली आपूर्ति कर दी। शनिवार सायं तक 33 केवी सब स्टेशन में आई तकनीकी खराबी को ठीक करके बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड धर्मपुर मंडल के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता ई. सुनील कुमार ने बताया तेज तूफान के कारण रात को दिक्कतें आई थी। जिसे अब ठीक कर दिया गया है और लोगों को बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी है। उन्होंने कहा कि लाइनें टूटने से बोर्ड को लाखों का नुकसान हुआ है।

मंडी के टारना में देर रात को तुफान से गाडी़ पर गिरा पेड़   संवाद

मंडी के टारना में देर रात को तुफान से गाडी़ पर गिरा पेड़   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed