फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Traveller collides with hill on Kamrunag road, 9 pilgrims injured

Mandi News: कमरूनाग मार्ग पर पहाड़ी से टकराई ट्रैवलर, 9 श्रद्धालु घायल

Tue, 14 Apr 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Traveller collides with hill on Kamrunag road, 9 pilgrims injured
कमरूनाग सड़क मार्ग पर पहाड़ी से टकराई ट्रेवलर। स्त्रोत- जागरूक पाठक
ब्रेक फेल होना बताया जा रहा हादसे का कारण
विज्ञापन

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सभी घायल खतरे से बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। जिले में मंगलवार को कमरूनाग मंदिर से दर्शन कर लौट रहे सोलन जिले के श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवलर हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेवलर के ब्रेक फेल होने से यह दुर्घटना हुई, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार सोलन जिले से 12 श्रद्धालु कमरूनाग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। वापसी के दौरान शाला से करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे अचानक ट्रैवलर के ब्रेक फेल हो गए। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत ट्रैवलर को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे वाहन खाई में गिरने से बच गया और बड़ी जनहानि टल गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय गोहर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। थाना प्रभारी देवराज ने बताया कि वाहन में कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें से 9 को चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ब्रेक फेल होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाॅक्स
घायलों की सूची
दीक्षा देवी पत्नी गिरीश कुमार (गांव स्योग, सोलन), नीलम कुमारी पत्नी मदनलाल (गांव स्योग, अर्की), मंजू पत्नी ललित (गांव मांगू), लता शर्मा पत्नी स्वर्गीय दीप राम शर्मा (गांव चंडी), कृतिका पुत्री मिथुन शर्मा (गांव स्योग), युवराज शर्मा पुत्र मुकेश (गांव स्योग), दीपा शर्मा पत्नी जगदीश (गांव स्योग, चंडी), नर्मदा पत्नी अशोक (गांव चंडी) और लता शर्मा पत्नी पवन शर्मा (गांव चंडी)। सभी घायल सोलन जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed