{"_id":"6aec8a9f60a5dc41a00906ea","slug":"transport-pensioners-to-stage-a-protest-over-non-payment-of-pension-related-dues-mandi-news-c-90-1-ssml1045-220590-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पेंशन संबंधी बकाया भुगतान न मिलने पर परिवहन पेंशनर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पेंशन संबंधी बकाया भुगतान न मिलने पर परिवहन पेंशनर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
तीन फीसदी महंगाई भत्ते के एरियर और संशोधित वेतन का बकाया चुकाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। पथ परिवहन पेंशन कल्याण संगठन इकाई सरकाघाट की मासिक बैठक बुधवार को प्रधान अमित चंद्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित वित्तीय मांगों पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि यदि पेंशन संबंधी बकाया भुगतान नहीं किया गया तो छह नवंबर को प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
संगठन ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) के एरियर और 11 नवंबर 2016 से संशोधित वेतनमान के बकाया एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते का एरियर पहले ही दिया जा चुका है, लेकिन पेंशनरों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिला है। इससे पेंशनरों में रोष है। उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ते के भुगतान में भी विसंगतियां रह गई हैं, जिन्हें दूर कर एरियर देना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
संगठन ने सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से कर्मचारियों की तर्ज पर पेंशनरों को भी लंबित वित्तीय लाभ जारी करने की मांग की। साथ ही तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलने पर सरकार का आभार भी जताया। बैठक में रणजीत सिंह सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।