फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Training will be given to deal with disaster: Gaurav

आपदा से निपटने का दिया जाएगा प्रशिक्षण : गौरव

Mon, 26 May 2025 04:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 04:14 PM IST
विज्ञापन
Training will be given to deal with disaster: Gaurav
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं आपदा जोखिम से निपटने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला एसडीएम करसोग गौरव महाजन की अध्यक्षता में शुरू हुई। कार्यशाला का आयोजन 28 मई तक किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यशाला में ग्राम पंचायत भनेरा, कुफरीधार, कांडी सपनोट और बलिन्डी से आपदा प्रबंधन टास्क फोर्स के 60 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन एसडीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने में स्वयंसेवी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपदा की स्थिति में स्वयंसेवी ग्राम पंचायत प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और पटवारी के माध्यम से संबंधित आपदा की सूचना प्रशासन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी से जिला समन्वयक अमरजीत सिंह ने कार्यशाला में आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर तहसीलदार वरुण गुलाटी, रामकृष्ण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed