फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Training provided on the prevention of sexual harassment.

Mandi News: यौन उत्पीड़न की रोकथाम के बारे में दिया प्रशिक्षण

Thu, 01 Oct 2026 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Training provided on the prevention of sexual harassment.
मंडी। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय थुनाग स्थित गोहर (गुडाहरी) ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए ऑनलाइन जागरूकता एवं संवेदीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया। इसमें कुल 250 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन द ट्रांसफॉर्मर्स वेल्यू क्रिएटर्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीवन कौशल प्रशिक्षक एवं यौन शिक्षा विशेषज्ञ मंजुला सुलारिया ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को इस अधिनियम की आवश्यकता और इसके मुख्य प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। सत्रों में वास्तविक जीवन की परिस्थितियों, केस स्टडीज और कार्यस्थल से जुड़ी प्रचलित भ्रांतियों व गलत धारणाओं पर खुलकर चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान साइबर माध्यम से होने वाले यौन उत्पीड़न, कार्यस्थल पर चित्र संकेतों के उचित प्रयोग, आपसी सहमति की अवधारणा और बिना किसी झिझक के अपनी बात रखने की सुरक्षित संस्कृति विकसित करने जैसे गंभीर विषयों पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed