फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Training of teachers of PM Shri schools completed

Mandi News: पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

Sun, 25 Jan 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 25 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Training of teachers of PM Shri schools completed
मंडी। मंडी जिला के पीएम श्री विद्यालयों के अंतर्गत चयनित 30 विद्यालयों में से 21 वरिष्ठ माध्यमिक और 9 प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मंडी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में कुल 248 शिक्षकों ने भाग लिया, जिससे निर्धारित 100 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित हुई।
विज्ञापन

पांच दिवसीय शिविर के दौरान शिक्षकों को पीएमश्री योजना की अवधारणा, उसके प्रभावी क्रियान्वयन तथा वर्ष 2020 की नई शिक्षा नीति के अनुरूप शैक्षणिक सुधारों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में स्कूल लीडरशिप, मूल्यांकन एवं असेसमेंट, समावेशी शिक्षा, शिक्षण-अधिगम में तकनीक का एकीकरण, कंप्यूटर आधारित अध्ययन, डिजाइन थिंकिंग, समस्या समाधान और उद्यमशील सोच जैसे विषयों पर विशेष रूप से कार्य किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्मवीर राणा ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों की मौजूदा क्षमताओं में एड-ऑन मूल्य जोड़ा गया है और उन्हें नई दिशा देने का प्रयास किया गया है, ताकि वे अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रभावी रूप से सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed