फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Training in making short films and documentaries in the valleys of Himachal

Mandi News: हिमाचल की वादियों में शॉर्ट फिल्म, डाॅक्यूमेंट्री बनाने का प्रशिक्षण

Fri, 06 Mar 2026 12:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
Training in making short films and documentaries in the valleys of Himachal
एफटीआईआई की ओर से हिमाचल में पहली बार किया जा रहा कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन


हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं रंगमंडल मंडी में चल रही कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश की वादियों में इस समय शॉर्ट फिल्म, डाॅक्यूमेंट्री और कंटेंट क्रिएशन पर कार्यशाला हो रही है, जो एफटीआईआई (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) द्वारा पहली बार आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला मंडी जिले के सतोहल गांव स्थित हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान में 25 फरवरी से 22 मार्च तक चल रही है। इसमें देशभर से 30 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं, जिन्हें फिल्म निर्माण की बारीकियों जैसे शूटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और एडिटिंग सिखाई जा रही है। जानी-मानी लेखिका माया राव समेत विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की ओर से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल हिमाचल की शांत वादियों में फिल्म निर्माण की कला सिखाने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षुओं के अनुसार यहां प्रशिक्षण प्राप्त करना एक अलग ही अनुभव है। मुंबई से आए दीपक पहलाजानी और धर्मशाला से आए शुभम शर्मा ने बताया कि हिमाचल की वादियों में इस तरह का प्रशिक्षण प्राप्त करने का अपना एक अलग ही मजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed