{"_id":"6aa53426034c0bd66b0322a5","slug":"host-ladbhadol-school-became-the-overall-champion-mandi-news-c-90-1-mnd1020-213012-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मेजबान लडभड़ोल स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मेजबान लडभड़ोल स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
लडभड़ोल में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में आयोजित चार दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि की। स्कूल परिसर पहुंचने पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट की सलामी दी और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में मेजबान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला लडभड़ोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल बेस्ट ट्रॉफी, मार्च पास्ट ट्रॉफी और अनुशासन ट्रॉफी अपने नाम की।
कबड्डी में लडभड़ोल स्कूल विजेता और हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल लडभड़ोल उपविजेता रहा। खो-खो में लडभड़ोल स्कूल विजेता तथा पंजालग स्कूल उपविजेता रहा। वॉलीबाल में पाइन ग्रोव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिउण विजेता और लडभड़ोल स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल लडभड़ोल विजेता तथा पंजालग स्कूल उपविजेता रहा। शतरंज में तुलाह स्कूल विजेता और पपलोटू स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन
योग की ओवरऑल प्रतियोगिता में ऊटपुर स्कूल विजेता तथा पाइन ग्रोव पब्लिक स्कूल सिउण उपविजेता रहा। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल लडभड़ोल विजेता और लडभड़ोल स्कूल उपविजेता रहा। सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट टुकड़ी का खिताब ऊटपुर स्कूल ने जीता।