फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Trailer stuck at Kainchi Mod; removed with the help of a Hydra machine.

Mandi News: कैंची मोड़ पर फंसा ट्राला, हाइड्रा मशीन की मदद से हटाया

Sun, 05 Jul 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Trailer stuck at Kainchi Mod; removed with the help of a Hydra machine.
कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। मंडी–कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह के समीप कैंची मोड़ पर शनिवार सुबह एक भारी ट्राला मोड़ काटते समय सड़क पर फंस गया। इससे हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि पंडोह पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी यातायात प्रबंधन के चलते लंबा जाम नहीं लगने दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू कर दी। दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही पांच-पांच मिनट के अंतराल पर कराई गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित नहीं हुआ। राहत की बात यह रही कि उस समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटक वाहनों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी, जिससे यातायात का दबाव अधिक नहीं बढ़ा। बाद में हाइड्रा मशीन की सहायता से सड़क पर फंसे ट्राले को सुरक्षित रूप से हटा लिया गया। ट्राला हटने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया। पुलिस कर्मियों ने ट्राला हटने तक मौके पर डटे रहकर यातायात व्यवस्था संभाली। उधर, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed