{"_id":"6ab6ca60595491c3e8073923","slug":"traffic-system-thrown-out-of-gear-business-crippled-mandi-news-c-94-1-ssml1011-209766-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था, कारोबार चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था, कारोबार चौपट
विज्ञापन
बिझड़ी बाजार में मुख्य सड़क किनारे खड़े वाहन। संवाद
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के प्रमुख कस्बा बिझड़ी बाजार में पार्किंग की सुविधा न होने से वाहन चालकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि बाजार में कुआं चौक से अस्पताल चौक तक प्रतिदिन सड़क के किनारे वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे बाजार में यातायात व्यवस्था के साथ कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने की जगह न मिल पा रही है, ऐसे में कई लोग मैहरे, बरठीं और हमीरपुर के बाजारों का रुख कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिझड़ी में पार्किंग की समस्या करीब 20 वर्षों से बनी हुई है। वाहनों की संख्या बढ़ने के बावजूद बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो सकी है। सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने पर कई बार चालान भी भुगतना पड़ता है। बाजार में नए भवन बनाते समय दुकानों के आगे वाहनों के लिए जगह नहीं छोड़ी गई है। इससे बाजार में समस्या और गंभीर हो गई है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
बिझड़ी बाजार की पार्किंग समस्या प्रशासन के ध्यान में है। बाजार में भूमि उपलब्ध नहीं है, फिर भी पार्किंग के लिए जगह चिह्नित की जाएगी। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर