{"_id":"676d49d69c282d655c083b5e","slug":"traffic-on-kothi-pattan-bridge-will-start-from-january-mandi-news-c-90-1-ssml1045-143820-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कोठी पत्तन पुल पर जनवरी से शुरू होगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कोठी पत्तन पुल पर जनवरी से शुरू होगी आवाजाही
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर और धर्मपुर विस क्षेत्रों की 20 पंचायतों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी जिले के विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर और धर्मपुर को जोड़ने के लिए ब्यास में 22.82 करोड़ की लागत से बने कोठी पत्तन पुल में जनवरी से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने उद्घाटन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही जोगिंद्रनगर और धर्मपुर की लगभग बीस पंचायतों की आबादी लाभान्वित होगी।
लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के कनिष्ठ अभियंता विकास धीमान ने बताया कि ब्यास पर 165 मीटर लंबे स्पैन पुल पर 22.82 करोड़ खर्च किए गए हैं। पुल का निर्माण पूरा हो गया है। जनवरी से वाहनों की आवाजाही शुरू होगी। सिद्धपुर, तनेहड़, धवाली, समोर, विंगला, कमलाह, धर्मपुर और जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र की खद्दर, लांगणा, नेरी और तुलाह समेत बीस पंचायतों के लोगों का सफर सुगम और सुरक्षित होगा। उद्घाटन के बाद पुल को समर्पित कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने बताया कि कोठी पतन पुल दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए लाभदायक साबित होगा।
....
कोठी पत्तन पुल पर आवाजाही शुरू होते ही धर्मपुर से बैजनाथ के लिए करीब 20 किलोमीटर की दूरी कम होगी। जोगिंद्रनगर से हमीरपुर जिले में पहुंचने के लिए भी वाहन चालकों का सफर कम होगा। पुल के निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
-नरेंद्र, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग