{"_id":"68375e86ec7f65e7c10ea816","slug":"tourist-car-and-truck-collide-outside-mallory-tunnel-no-one-injured-mandi-news-c-90-1-mrt1064-157526-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मलोरी टनल के बाहर पर्यटकों की गाड़ी और ट्रक में टक्कर, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मलोरी टनल के बाहर पर्यटकों की गाड़ी और ट्रक में टक्कर, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
बार-बार हादसों के बाद भी नहीं हो पा रहा समाधान, बढ़ रहा हादसों का ग्राफ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मनाली-किरतपुर फोरलेन के तहत मंडी के मलोरी टनल के बाहर मंगलवार रात के समय ट्रक और ट्रैवलर में भिड़ंत हो गई। ट्रैवलर में पर्यटक गुजरात से मनाली जा रहे थे। इस दौरान मलोरी टनल के बाहर पुलघराट की तरफ से आ रहे ट्रक से फोरलेन पर टैवलर की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ। हालांकि ट्रैवलर को काफी नुकसान हुआ है। ट्रक चालक संपर्क मार्ग से आकर फोरलेन के जरिये सुंदरनगर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह मलोरी टनल के बाहर दूसरे ट्रैक की तरफ जाने लगा तो सुंदरनगर की तरफ से आ रही पर्यटकों की गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। कुछ देर तक जाम भी लग गया। बाद में मंडी सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
बाद में दोनों में समझौता हो गया। इसके बाद पर्यटकों को दूसरी गाड़ी के माध्यम से मनाली भेजा गया। मौके पर खड़े लोगों के अनुसार जब तक यहां जंक्शन नहीं बन जाता, तब तक मंडी जिला प्रशासन को यहां किसी कर्मचारी की ट्रैफिक को लेकर ड्यूटी लगानी चाहिए। मंडी शहर की तरफ से आने वाले वाहन इसी संपर्क मार्ग के जरिए मलोरी में टनल के बाहर फोरलेन से मिलते हैं। बढ़ते ट्रैफिक के चलते यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उधर, सदर थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि हादसे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
बॉक्स
सख्ती की जरूरत
नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन ने बताया कि यहां पर एनएचएआई की ओर से टनल नंबर छह और सात के बीच कट तो दिया गया है लेकिन उसे शुरू नहीं करवाया जा रहा है। इस कारण यहां हर दूसरे दिन हादसे हो रहे हैं। यहां लाइट और पुलिस कर्मी की तैनाती के लिए गुमटी का होना भी जरूरी है। इससे हादसों में कमी आएगी। ज्यादातर पर्यटक हादसों का शिकार हो रहे हैं।