फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   District-level Under-19 boys' sports competition kicks off at Hatgarh School.

Mandi News: हटगढ़ स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

Fri, 25 Sep 2026 06:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
District-level Under-19 boys' sports competition kicks off at Hatgarh School.
18 खंडों के 813 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ के खेल मैदान में शुक्रवार को जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के चेयरमैन लाल सिंह कौशल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
चार दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 18 शिक्षा खंडों के 813 खिलाड़ी 16 विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें बैडमिंटन, शतरंज, हॉकी, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती, कुराश, कराटे, वुशू, फुटबाल और बास्केटबाल सहित अन्य खेल शामिल हैं। मुख्य अतिथि लाल सिंह कौशल ने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने आयोजन के लिए 5100 रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने बताया कि मार्च पास्ट का परिणाम अन्य खेलों के परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। एडीपीई मंडी संतोष कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में किशोरी वालिया, सिद्धू राम भारद्वाज, एडीपीई संतोष कुमार, चिंत राम शास्त्री, प्रधान पवना देवी, उपप्रधान अनंत राम, बीडीसी सदस्य उर्मिला देवी, लोकेश निराला और हाटेश्वरी माता मंदिर कमेटी के प्रधान नंदलाल ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed