फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Torrential rain causes damage in Snor Valley, five houses damaged

Mandi News: मूसलाधार बारिश से स्नोर घाटी में नुकसान, पांच मकान क्षतिग्रस्त

Mon, 18 Aug 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Torrential rain causes damage in Snor Valley, five houses damaged
औट में नाले में आई बाढ़ व मलबे की चपेट में आया घर। स्त्रोत- जागरूक पाठक - फोटो :  परियर क्षेत्र में नाव से आवागमन करते लोग। संवाद
नगवाईं (मंडी)। शनिवार देररात से जारी भारी बारिश ने रविवार तड़के ही स्नोर घाटी में तबाही मचाई। औट, टकोली, नगवाईं अस्पताल, पनारसा, रैंस आदि जगहों पर खड्ड-नाले उफान पर आ गए। इससे इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। पानी और मलबा लोगों के घरों, खेतों और दुकानों में घुस गया। रात को नालों के रौद्र रूप को देखकर लोगों ने भागकर जान बचाई। मलबे की चपेट में औट के पांच मकान और दो गोशालाएं आई हैं। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान रिपोर्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नालों में आई बाढ़ गांवों में तबाही मचाती हुई फोरलेन तक पहुंची। रविवार सुबह होते ही स्नोर घाटी के अलग-अलग गांवों से मलबा ही मलबा फैल गया। नगवाईं, टकोली और पनारसा में फोरलेन पर भी मलबा फैल गया। पनारसा और टकोली में डिपो और दुकानों में पानी घुस गया। टकोली सब्जी मंडी मलबे से भर गई है। यहां आनन फानन में किसानों और आढ़तियों ने अपने उत्पाद बचाए। मलबा आने से फोरलेन पर यातायात भी बाधित हो गया। मशीनरी से मलबा हटाने के बाद यहां फोरलेन बहाल हुआ। नगवाईं और आसपास वाहन भी मलबे की चपेट में आ गए। घरों के आसपास भी बाढ़ से काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन के अनुसार औट में पांच मकान मलबे की चपेट में आए हैं। औट और रैंस में दो गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इससे दो मवेशी मर गए। नाऊ में भी एक मकान नाले की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार औट रमेश राणा ने बताया कि भारी बारिश के बाद फ्लैश फ्लड से घाटी में नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नियमानुसार राहत दी जा रही है।

......
कंपनी के कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
औट तहसील के शालानाला के पास फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी के कार्यालय के साथ बहते नाले ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया। इस कारण कंपनी के कार्यालय की सुरक्षा दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जब यहां नाले ने अपना रौद्र रूप दिखाया तो यहां रह रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed