फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Toll barrier falls on car at Baloh toll plaza, vehicle damaged

Mandi News: बलोह टोल प्लाजा पर कार पर गिरा टोल बैरियर, वाहन क्षतिग्रस्त

Mon, 18 May 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Toll barrier falls on car at Baloh toll plaza, vehicle damaged
चालक ने सीएम हेल्पलाइन और डीसी बिलासपुर को दी शिकायत, टोल कर्मियों पर लापरवाही के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित बलोह टोल प्लाजा में बैरियर अचानक टूटकर कार पर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:22 बजे की बताई जा रही है। प्रभावित चालक ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 और उपायुक्त बिलासपुर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के हरिपुर निवासी ध्रुव शर्मा शुक्रवार रात चंडीगढ़ से सुंदरनगर लौट रहे थे। जैसे ही वह बलोह टोल प्लाजा पहुंचे, उन्होंने नियमानुसार अपनी कार बैरियर के सामने रोकी। टोल प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैरियर खुला और चालक ने वाहन आगे बढ़ाया। आरोप है कि इसी दौरान अचानक बैरियर तेज गति से नीचे आ गिरा और चलती कार से टकरा गया। इस घटना में कार के अगले शीशे को नुकसान पहुंचा, जबकि वाहन की बॉडी पर भी डेंट आ गए। दावा किया गया है कि पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

पीड़ित चालक का आरोप है कि हादसे के बाद जब उन्होंने टोल कर्मचारियों को नुकसान की जानकारी दी तो कर्मचारियों ने गलती स्वीकारने के बजाय बदसलूकी की। शिकायतकर्ता ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और टोल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed