फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Toilet doors broken in Jogindernagar hospital

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में शौचालयों के दरवाजे टूटे

Tue, 27 May 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Toilet doors broken in Jogindernagar hospital
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के रोगी वार्डों में शौचालयों के दरवाजे टूटने शौच के लिए जा रहे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिंक (वॉश बेसिन) के पाइप भी गायब हैं। सौ बिस्तरों वाले उपमंडलीय अस्पताल में व्यवस्था बदहाल हो रही है।
विज्ञापन

इसका खामियाजा उपचाराधीन मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। बहुमंजिला इमारत में सालों से रंग रोगन भी नहीं हो पाया है। महिलाओं के शौचालयों के दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो जाने से परिजन पहरेदारी को मजबूर हो रहे हैं। बहुमंजिला इमारत से पानी का रिसाव भी परेशानी का सबब बन रहा है।
विज्ञापन

तीमारदार अजय, सुनील, मिलाप कुमार ने बताया कि रोगी वार्डों में शौचालयों के दरवाजे टूटे हुए हैं। उधर सीएमओ डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि अस्पताल के जीर्णोद्धार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। समय-समय पर बजट का प्रावधान कर सुविधाओं और संसाधनों में विस्तार किया जा रहा है। उपचाराधीन मरीजों से संबंधित जिन भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है उन्हें तत्काल प्रभाव से पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed