{"_id":"6890f120fc040d91110e8f0f","slug":"thunag-kelti-road-is-closed-for-34-days-10-kms-of-walking-is-being-done-daily-mandi-news-c-90-1-ssml1045-164850-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: थुनाग-केलटी सड़क 34 दिन से बंद, रोजाना हो रहा 10 किमी पैदल सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: थुनाग-केलटी सड़क 34 दिन से बंद, रोजाना हो रहा 10 किमी पैदल सफर
Mon, 04 Aug 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जैंशला को जोड़ने वाली थूनाग-केलटी सड़क बंद होने पर मरीज को उठाकर ले जाते ग्रामीण।
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैंशला को जोड़ने वाली थुनाग-केलटी सड़क बीते 30 जून की आपदा के बाद अब तक बहाल नहीं हो सकी है। आपदा के 34 दिन बाद भी सड़क बंद है और प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली से ओली, शीलहिबागी और जैंशला पंचायतों के हजारों ग्रामीण भारी परेशानी झेल रहे हैं।
सड़क बंद होने के कारण लोगों को जरूरत का सामान लाने के लिए 8 से 10 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। बीमारों को पालकी में खड़ी चढ़ाई पार कर सड़क तक पहुंचाया जा रहा है। हाल ही में दोघरी गांव में एक गंभीर मरीज को 3 किलोमीटर पालकी में लाकर सड़क तक लाया गया, जिसके बाद उसे एम्स बिलासपुर ले जाया गया।
भेंचडी, सोबली और केलटी गांवों में टमाटर, भिंडी और बैंगन जैसी नकदी फसलें खेतों में सड़ रही हैं, क्योंकि किसान इन्हें बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। जैंशला की प्रधान समेत झाबे राम, इंदर सिंह, शेर सिंह, मान सिंह, मेघ सिंह, चूड़ा मणि, डोले राम और चमन लाल ने प्रशासन से सड़क को तुरंत खोलने की मांग की है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बड़ी मशीनें भेजकर कार्य तेज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
उधर, सराज मंडल के अधिशासी अभियंता ललित जरयाल ने कहा कि सड़क बहाली का कार्य जारी है और जल्द ही रास्ता खोलने के प्रयास पूरे किए जाएंगे।