{"_id":"674395f741a5cbc3b30d20e4","slug":"three-womens-teams-will-compete-for-the-title-of-tug-of-war-mandi-news-c-90-1-ssml1045-141100-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रस्साकशी के खिताब के लिए भिड़ेंगे तीन महिला मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रस्साकशी के खिताब के लिए भिड़ेंगे तीन महिला मंडल
विज्ञापन
नेरचौक के कंसा मैदान में आयोजित उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले में रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में जोर
नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी के कंसा में रविवार को आयोजित रेडक्रॉस मेले की रस्साकशी स्पर्धा में छह महिला मंडलों की सदस्यों ने दमखम दिखाया। इसमें तीन महिला मंडलों ने जीत हासिल की। अब खिताब के लिए सोमवार को इन महिला मंडलों में जोर आजमाइश होगी। इससे पहले दो दिवसीय रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने किया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस मेला करुणा, सेवा भावना से जुड़ा उत्सव है।
मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की अध्यक्ष एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी की प्रशंसा की। कहा कि बेहतर आयोजन उनके लिए भी प्रेरित करने वाला रहेगा। उन्होंने रेडक्रॉस से जुड़े लाइफटाइम मेंबर को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मेला स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों और शिक्षण संस्थानों की ओर से लगाए गए स्टालों का उद्घाटन कर अवलोकन किया। मेले में कचौरी, सिड्डुओं के साथ पारंपरिक व्यंजन के लोग चटकारे लगा रहे हैं। कृषि विभाग कोदरे की चाय पिला रहा है।
रेडक्रॉस मेले की चेयरपर्सन एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने रेडक्रॉस से जुड़े लाइफटाइम मेंबर की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा की भावना से जुड़े लोगों की भावनाओं के कारण ही यह मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। समाजसेवी कैप्टन सेवक सिंह ने रेडक्रॉस समिति को एक लाख का सहयोग प्रदान किया। आने वाले समय में भी सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन
इस दौरान डाग शो भी आयोजित किया गया। हिम समाज सेवा समिति की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्र किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
0000