फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Thousands of farmers will participate in the 'Aakrosh Rally' at Ramlila Maidan on the 7th.

Mandi News: रामलीला मैदान में सात को आक्रोश रैली में शामिल होंगे हजारों किसान

Thu, 03 Sep 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Thousands of farmers will participate in the 'Aakrosh Rally' at Ramlila Maidan on the 7th.
रामलीला मैदान में क्रमिक अनशन पर बैठे लोगों का मनोबल बढ़ाते विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व सामा
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ के किसान भी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। आरसीएफसी बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर सात सितंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली आक्रोश रैली में हजारों किसान हिस्सा लेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए जोगिंद्रनगर की हर पंचायत में केंद्रीय आयुष विभाग के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बज गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने मोर्चा संभालते हुए प्रत्येक किसान परिवार को रैली में शामिल करने की जिम्मेदारी उठाई है।
वहीं, मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणौत के समक्ष भी उत्तर भारत के इस महत्वाकांक्षी संस्थान के स्थानांतरण की अधिसूचना को लेकर संघर्ष समिति ने पत्राचार शुरू कर दिया है। बुधवार को जिला परिषद सदस्य एवं माकपा नेता कुशाल भारद्वाज और आरसीएफसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार ने बताया कि आरसीएफसी केंद्र को सोलन जिला में स्थानांतरित करने के मामले में सांसद कंगना रणौत से हस्तक्षेप की मांग की गई है।
विज्ञापन

उधर, रामलीला मैदान में चल रही क्रमिक भूख हड़ताल के 14वें दिन ढेलू पंचायत के प्रधान हरनाम सिंह, जीवन राम पालिया, पूर्व वार्ड सदस्य शंभू राम पालिया और सरवण कुमार भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रोटेरियन अजय ठाकुर, कैप्टन चंद्र सिंह राणा, राम लाल वालिया, सेवानिवृत्त डीएसपी ज्ञान चंद ठाकुर, सेवानिवृत्त सहायक अभियंता कांशी राम वर्मा, सेवानिवृत्त अधीक्षक भूपेंद्र ठाकुर, सेवानिवृत्त कैप्टन लाभ सिंह धरवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता समेत अन्य लोगों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आरसीएफसी केंद्र को बचाने के संघर्ष को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed