फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There has been no electricity in Chakudhar for four days, villagers are troubled

Mandi News: चाकूधार में चार दिन से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान

Sat, 10 May 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
There has been no electricity in Chakudhar for four days, villagers are troubled
चाकूधार में आसमानी बिजली से बंद पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद
थुनाग (मंडी)। जंजैहली विद्युत उपमंडल के चाकूधार गांव में बिजली गिरने से जले ट्रांसफार्मर के कारण चार दिन से अंधेरा है। इससे चाकूधार, नलैंद, पोरवाल चाकू, पोखरी और शुरलाधार गांवों के तीन दर्जन मकानों में अंधेरा पसरा हुआ है। शाम सात बजे से सुबह तक सन्नाटा छा जाता है। इससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण रीना और सावित्री ने बताया कि बिजली न होने से घरेलू उपकरण बंद पड़े हैं। उनकी दिनचर्या पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई है। रीना ने कहा कि पानी गर्म करने से लेकर खाना बनाने तक, सब कुछ ठप है। जिंदगी जैसे रुक सी गई है। सावित्री ने भी जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की गुहार लगाई। ग्रामीणों मोती राम, सरनपत और गोपाल ने आरोप लगाया कि बिजली बोर्ड ने पुराना सिंगल फेस ट्रांसफार्मर लगाया था, जो मामूली बिजली कड़कने पर जल गया।
विज्ञापन

पहले भी एक पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जो अब भी वहां पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि बोर्ड उनकी सुध नहीं ले रहा, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं। जंजैहली विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। चाकूधार के लिए जल्द ही नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया जाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि बोर्ड समयसीमा बताए और समस्या का स्थायी समाधान करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed