{"_id":"5812315e4f1c1bcf75bc4bf3","slug":"thept-in-kandapatan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांढापतन में दिनदहाड़े 85 हजार नकद, ढाई लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांढापतन में दिनदहाड़े 85 हजार नकद, ढाई लाख के आभूषण चोरी
मंडी
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल की सरसकान पंचायत के कांढापतन में दिनदहाड़े 85 हजार की नकदी और ढाई लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र में दो माह के भीतर दिनदहाड़े इस तरह की चोरी का दूसरा मामला सामने आया है। गत दिनों भरौरी पंचायत में भी दिनदहाड़े चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चोरों ने प्रकाश चंद के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बुधवार को करीब साढ़े बारह बजे प्रकाश चंद की बहू दिहाड़ी पर घास काट रही महिलाओं को खाना देने के लिए गई। घासनी जाने से पहले उसने घर के दरवाजे पर ताला लगाया। वह करीब साढ़े तीन बजे घर वापस पहुंची। तब उसने घर का दरवाजा खुला पाया। अंदर रखी अलमारी को चोरों ने तोड़ दिया था। चोरों ने अलमारी से 85 हजार नकद और करीब 2.50 लाख के सोने व चांदी के आभूषण उड़ा लिए थे। बहू ने इसकी सूचना अपनी सास, ससुर और पति को दी।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता हाथ न लगने पर वीरवार सुबह उन्होंने पुलिस थाना पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस दल एएसआई हरनाम सिंह के नेतृत्व में घटना स्थल की ओर निकल गया। क्षेत्र में गत दिनों भरौरी पंचायत के मयोह में भी दिनदहाड़े चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। यहां भी चोर गहने उड़ाकर निकल गए थे। जिनका आज दिन तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। दिन प्रतिदिन बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं घटना स्थल का जायजा लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन