{"_id":"68dd754e20ec67e6180b4f10","slug":"theft-at-teachers-house-in-jogindernagar-jewellery-and-cash-worth-rs-3-lakh-missing-mandi-news-c-90-1-ssml1045-171682-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में शिक्षक के घर चोरी, तीन लाख रुपये के गहने और नकदी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में शिक्षक के घर चोरी, तीन लाख रुपये के गहने और नकदी गायब
Thu, 02 Oct 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में चोर गिरोह ने फिर सक्रिय हो गया है। इससे क्षेत्र वासियाें में हड़कंप मच हुआ है। शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र आरठी में शिक्षक दंपती के घर चोरों ने सेंधमारी कर करीब तीन लाख के गहने और नकदी चुरा ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक दंपती जब घर में मौजूद नहीं था तो चोर गिरोह ने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। बुधवार को चोरी की जानकारी देते हुए शिक्षक मीनाक्षी और सुभाष शर्मा ने बताया कि बीते रविवार को वह अपने पैतृक घर आली पाबो गांव में मौजूद थे।
सोमवार और मंगलवार को गांव के ही धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना करने के बाद बुधवार सुबह जब अपने घर आरठी पहुंचे तो देखा घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर मौजूद अलग-अलग कमरों, अलमारी और बैड बॉक्स से तोड़फोड़ कर सोने की अंगूठी, गले का हार, कान की बालियां, झुमके और नकदी गायब थी। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने घटना कर साक्ष्य जुटाए। अनुमानित तीन लाख से अधिक चोरी की वारदात की पुष्टि दंपती शिक्षक परिवार ने की है।