{"_id":"686264c7fe0ae911140ba8d4","slug":"the-wall-of-the-kalahari-school-room-collapsed-mandi-news-c-90-1-mnd1001-160786-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कलैहड़ी स्कूल के कमरे की दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कलैहड़ी स्कूल के कमरे की दीवार ढही
विज्ञापन
भांबला (मंडी)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलैहड़ी के कमरे की दीवार ढह जाने से भवन को नुकसान हुआ है। इससे स्कूल भवन के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। ग्राम पंचायत जैहमत के प्रधान कमल कृष्ण ने बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सोमवार सुबह चार बजे प्राथमिक पाठशाला की एक कमरे की दीवार भूस्खलन से गिर गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल के क्षतिग्रस्त कमरे से सामान बाहर निकाला। इधर ग्राम पंचायत खुडला के प्रधान तारा चंद ठाकुर ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं जिससे आने-जाने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नदी नालों के आस-पास किसानों की उपजाऊ भूमि में भूमि कटाव होने से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।
उधर, जल शक्ति विभाग की उठाऊ पेयजल योजना कोहनी के पास भूमि कटाव होने से पेयजल योजना को खतरा उत्पन्न हो गया है। भूस्खलन से बंद हुई सड़कों से मलबा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी युद्धस्तर पर डटे हुए है। संवाद