फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The tourists are risking their lives to reach Parashar Lake

पराशर झील पहुंचने के लिए जान को जोखिम में डाल रहे सैलानी

Thu, 26 Dec 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
The tourists are risking their lives to reach Parashar Lake
बर्फ के बीच पराशर झील की ओर बढ़ते पर्यटक। - फोटो : Mandi
मंडी। बर्फ से लकदक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पराशर झील तक का सफर लोग जान हथेली पर रखकर कर रहे हैं। प्रशासन की सख्त हिदायतों के बावजूद बर्फ से जमी सड़कों पर लोग गाड़ियों को दौड़ा रहे हैं। ऐसे में यहां हादसों का खतरा बढ़ गया है। पर्यटकों और राहगीरों का सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। विभाग भी सड़कों को बहाल नहीं कर रहा है। इन दिनों हजारों पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पराशर पहुंच रहे हैं। सड़क की हालत के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। पराशर से तीन किलोमीटर पहले अश मोड़ पर बर्फ की मोटी तह सड़क पर जमी है। इससे फिसलन हो गई है। सैलानी इसके आगे वाहन नहीं ले जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

...
मंदिर कमेटी ने जताई चिंता
पराशर ऋषि मंदिर कमेटी एवं पर्यटकों ने पीडब्ल्यूडी से सड़क से बर्फ हटाने की मांग की है। पराशर ऋषि के पुजारी अमर चंद ने बताया कि गाड़ियां फिसल रही हैं। कई बार दुर्घटना होने से बाल-बाल बची है। यदि पीडब्ल्यूडी यहां पर जेसीबी भेजे तो आधे घंटे में यह प्वाइंट ठीक हो सकता है।
विज्ञापन

...
जल्द सड़क होगी ठीक
विधायक द्रंग जवाहर ठाकुर ने बताया कि पराशर ऋषि जाने वाले रास्ते में पड़ी बर्फबारी को हटाने के लिए विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। जेसीबी भेजने के लिए विभाग के अधिकारियों को कहा जाएगा। सड़क को ठीक करवाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग पराशर पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed