फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The talented students of Chowk School were honored.

Mandi News: चौक विद्यालय के होनहार सम्मानित

Tue, 30 Dec 2025 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
The talented students of Chowk School were honored.
भांबला (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौक में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता पवन ठाकुर रहे। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पवन ठाकुर ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियां शामिल रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर की शैक्षणिक, खेलकूद तथा सह-पाठयक्रम गतिविधियों की जानकारी दी और विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed