फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The risk of water pollution from waste in the streams of Jogindernagar has increased.

Mandi News: जोगिंद्रनगर की खड्डों में कचरे से जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा

Wed, 31 Dec 2025 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The risk of water pollution from waste in the streams of Jogindernagar has increased.
जोगिंद्रनगर शहर की एक नदी में फैली गंदगी। स्त्रोत- जागरूक पाठक - फोटो : नानपारा के कग्गर गांव में प्रशासन द्वारा ढहाया गया अतिक्रमण।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर की खड्डों में शहरी क्षेत्र की गंदगी घुलने से जल प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। सीवरेज और प्लास्टिक कचरे के ढेर खड्डों में लगने से जलस्रोत दूषित हो रहे हैं। इससे पेयजल योजनाओं पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। मच्छयाल स्थित रणा खड्ड और जोगिंद्रनगर शहर की गुगली खड्ड में औद्योगिक अपशिष्ट भी रात के अंधेरे में ठिकाने लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इस समस्या के समाधान को लेकर शहर के कुछ लोगों ने लिखित शिकायत भी सौंपी है। बावजूद खड्डों में कचरे की डंपिग की जा रही है। मंगलवार को पठानकोट-मंउी हाईवे से सटी गुगली खड्ड में विभिन्न प्रकार की गंदगी देखकर शहर के प्रबुद्ध नागरिक विनोद कुमार, अजय और रामलाल ने सवाल उठाए हैं। बताया कि धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के दौरान भी खड्डों में गंदगी ठिकाने लगाने से जल प्रदूषण की आशंका बढ़ रही है।
विज्ञापन

....
खड्डों में बढ़ता कचरा स्वास्थ्य के लिए भी एक गंभीर समस्या बन रही है। इसके समाधान को लेकर संबंधित विभाग को ठोस कदम उठाने होंगे। उचित कार्रवाई और निगरानी के लिए नगर परिषद यथासंभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ममता कपूर, अध्यक्ष नगर परिषद जोगिंद्रनगर
....
उपमंडल की खड्डों और नालों को साफ रखने के लिए जन जागरूकता जरूरी है। स्वच्छता को लेकर विभाग भी मुस्तैद है।
-प्रदीप राठौर, सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग सब डिवीजन जोगिंद्रनगर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed