{"_id":"665aefd90de9a34177026614","slug":"the-process-of-admission-in-the-new-session-will-start-from-tomorrow-in-vallabh-college-mandi-mandi-news-c-90-1-ssml1045-127711-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वल्लभ कॉलेज मंडी में कल से शुरू होगी नए सत्र में दाखिले की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वल्लभ कॉलेज मंडी में कल से शुरू होगी नए सत्र में दाखिले की प्रक्रिया
Sun, 02 Jun 2024 03:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
मंडी। प्रदेश के सबसे बड़े और पुराने राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिला प्रक्रिया तीन जून से शुरू होगी। विद्यार्थियों के लिए 3 जून से 15 जुलाई तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेनद कर सकेंगे।
वल्लभ महाविद्यालय मंडी की प्राचार्य सुरीना शर्मा ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा।विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट से जानकारी हासिल कर तीन जून से 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रथम मेरिट सूची 16 जुलाई दोपहर 1:00 बजे तक जारी करेगा। मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी 16 से 19 जुलाई तक शुल्क जमा करवा सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों की दूसरी मेरिट सूची 20 जुलाई सुबह 11 बजे तक जारी कर दी जाएगी। दूसरी मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 20 जुलाई शाम 5 बजे तक शुल्क जमा करने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी कल से ले सकेंगे दाखिला
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने की प्रक्रिया तीन जून से 15 जुलाई तक चलेगी। दाखिला की प्रक्रिया ऑनलाइन से होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की वेबसाइट http://gcladbharol.ac.in/ पर जाना होगा। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की मेरिट सूची 16 जुलाई को जारी होगी। इसके बाद विद्यार्थी 16 से 19 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। वहीं, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी तीन जून से 15 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे और 6 जून से 15 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में नामांकन के लिए विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी का होना आवश्यक है।