{"_id":"6af9b217ebdb4091ec0126d8","slug":"the-police-examined-cctv-footage-and-made-inquiries-about-suspects-mandi-news-c-90-1-ssml1024-221664-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों के बारे में की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों के बारे में की पूछताछ
विज्ञापन
भगवान मोहल्ला में आठ लाख के सोने और चांदी के आभूषण हुए हैं चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के भगवान मोहल्ला में करीब आठ लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चोरी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई।
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार रात चोरों ने भगवान मोहल्ला स्थित एक घर को निशाना बनाया। घर के मालिकों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर आरोपियों ने ताले तोड़े और अंदर रखी अलमारी के लॉकर से कीमती आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के समय घर में काम करने वाली युवती अपने कमरे में सो रही थी। रात को कुछ आवाजें सुनाई देने पर उसने फोन के माध्यम से घर के मालिकों को इसकी सूचना दी।
बताया जा रहा है कि दंपती सरकारी नौकरी के चलते घर से बाहर रहते हैं, जबकि उनका बेटा कॉलेज में पढ़ता है। वारदात वाली रात बेटा अपने ताया के घर गया हुआ था। ऐसे में घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। चोरों ने इसी स्थिति का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना सदर मंडी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि चोरी की वारदात की गहनता से जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।