फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The Municipal Corporation will now get the clock tower repaired on its own.

Mandi News: नगर निगम अब घंटाघर की स्वयं करवाएगा मरम्मत

Thu, 05 Feb 2026 06:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 05 Feb 2026 06:13 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will now get the clock tower repaired on its own.
मंडी। जिला मुख्यालय की इंदिरा मार्केट के बीचोंबीच स्थित घंटाघर की घड़ियों की मरम्मत के लिए अब नगर निगम को न तो कोलकाता से कारीगर बुलाने पड़ेंगे न ही किसी स्थानीय कारीगर से घड़ियों की मरम्मत करवाना पड़ेगी। नगर निगम के कर्मचारी अब घंटाघर की इन घड़ियों की स्वयं मरम्मत कर सकेंगे। शहर के एक कारीगर ने इसके लिए निगम के कर्मचारी को प्रशिक्षण प्रदान कर दक्ष बना दिया है। घंटाघर को टावर क्लॉक के नाम से भी जाना जाता है। घंटाघर में चारों दिशाओं की तरफ बड़े आकार की घड़ियां स्थापित हैं। ये घड़ियां ब्रिटिश काल के साथ साथ रियासत काल की यादों को आज भी ताजा कर रही हैं।
विज्ञापन

28 फरवरी 1939 को मंडी रियासत के तत्कालीन राजा जोगेंद्र सेन की मौजूदगी में स्टेटस फोर्सेज मिलिटरी एडवाइजर इन चीफ सर ऑर्थर एम मिल्ज ने इसका शुभारंभ किया था। जहां पर घंटाघर का निर्माण किया गया है, इस स्थल का इतिहास 300 वर्ष से अधिक पुराना है।
विज्ञापन

इतिहासकारों का मानना है कि 1701 ईस्वी में मंडी और पड़ोसी रियासत भंगाल के बीच दुश्मनी चरम पर थी। हालांकि दोनों रियासतों में पूर्व में अच्छे संबंध थे लेकिन किन्हीं कारणों से राजा सिद्ध सेन के कार्यकाल में दोनों रियासतों में दुश्मनी की खाई काफी बढ़ गई थी। भंगाल के राजा पृथी पाल भंगालिया को मंडी रियासत के तत्कालीन राजा सिद्ध सेन ने बंदी बनाकर उसका सिर कलम कर दिया। बताया जाता है कि दुश्मन राजा के सिर को राजा ने इसी स्थल पर दफन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐतिहासिक घंटाघर की घड़ियों की मरम्मत कर दी गई है। स्थानीय निवासी सन्नी ने नगर निगम के एक कर्मचारी को मरम्मत कार्य का प्रशिक्षण दिया है। अब नगर निगम स्वयं घंटाघर की घड़ियों का मरम्मत करेगा।
-रोहित राठौर, आयुक्त, नगर निगम मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed