{"_id":"6764640ef174fa2208080145","slug":"the-miser-kings-secret-cave-drama-enthralled-the-audience-mandi-news-c-90-1-mnd1001-143211-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कंजूस राजा की गुप्त गुफा नाटक ने किया दर्शकों को लोटपोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कंजूस राजा की गुप्त गुफा नाटक ने किया दर्शकों को लोटपोट
विज्ञापन
महादेव स्कूल में नाट्य कार्यशाला के समापन पर कंजूस राजा नाटक का मंचन करते कलाकार।स्त्रोत-आयोजक
सुंदरनगर (मंडी)। थ्रीडी ग्रुप सुंदरनगर ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव में 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला के समापन पर कंजूस राजा की गुप्त गुफा का मंचन किया। इसमें कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से सबको लोटपोट कर दिया।
नाटक में कंजूस राजा की रत्न गुफा में राजा अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का रोना रोता रहता है तथा जनता की मूलभूत जरूरतें भी पूरी करने से मना कर देता है। सारा धन रत्न गुफा में एकत्रित करता रहता है। नाटक में राजा जनता की समस्या को गंभीरता से नहीं लेता है और हर समय आर्थिक संकट कह कर खर्चा घटाओ-खजाना बढ़ाओ का नारा देता है।
हर जगह कंजूसी ही करता रहता है और वह आपदाओं के आने पर भी अपने धन को आपदा राहत कोष के नाम पर बढ़ाने की सोचता है। प्रजा के लिए अन्न, कपड़ा और निवास स्थान की व्यवस्था करने से मना कर देता है। जब जनता उसके विरुद्ध हड़ताल कर देती है तो राजा उन्हें खत्म करने कर निर्णय ले लेता है। अपने गुप्त घातक पांडा को जनता को मारने भेज देता है।
विज्ञापन
बांठड़ा शैली में हास्य रस से भरपूर यह नाटक दर्शकों को खूब हंसाता है। इस अवसर पर जेबीटी अध्यापक रुक्मणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत दी। उनके साथ ग्राम पंचायत घांघल के प्रधान प्रताप ठाकुर, एसएमसी प्रधान मीरा ठाकुर, कामाक्षा महिला मंडल की प्रधान निशा ठाकुर, थ्रीडी ग्रुप के प्रबंधक डॉ. बलबीर सिंह व चेतराम मौजूद रहे। संवाद