{"_id":"66361fa69d05487dbe0f2969","slug":"the-miscreants-took-the-family-hostage-and-stole-jewelery-and-cash-worth-lakhs-mandi-news-c-90-1-ssml1045-125632-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: परिवार को बंधक बनाकर लाखों के गहने और नकदी उड़ा ले गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: परिवार को बंधक बनाकर लाखों के गहने और नकदी उड़ा ले गए शातिर
Sun, 05 May 2024 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 05 May 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर की तलकेहड़ पंचायत के भैरू गांव में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-कांगड़ा सीमा से सटे तलकेहड़ पंचायत के भैरू और सूजा गांव में एक ही रात में शातिर दो घरों से करीब छह लाख के गहने और नकदी चुरा ले गए। घटनाओं के संबंध में पुलिस थाना जोगिंद्रनगर और बीड़ में मामले दर्ज हुए हैं। विकास खंड चौंतड़ा की तलकेहड़ पंचायत के भैरू गांव में शातिरों ने परिवार के तीन सदस्यों को बंधक बनाकर अनुमानित चार लाख रुपये के गहने और नकदी चुरा लिए। वही, जिला कांगड़ा के पुलिस थाना बीड़ में सूजा गांव के एक घर से करीब दो लाख के गहने चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है।
भैरू निवासी शिकायतकर्ता संसार चंद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे वह परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ घर में मौजूद थे। इस दौरान बाहर से दरवाजे पर कुंडी लगाकर चोर गिरोह ने उनके घर से चार लाख के नकदी और गहने चुरा लिए। उन्होंने बताया कि उन्हें देर रात ही चोरी की वारदात का पता चला और गिरोह के सदस्य को दबोचने को आगे आए तो बाहर से दरवाजा बंद था। शोर मचाने पर आसपास के लोग घर में पहुंचे, मगर तब तक शातिर फरार हो चुके थे।
उधर, दूसरे मामले में सूजा गांव निवासी विनोद कुमार ने पुलिस थाना बीड़ में दी गई शिकायत में करीब दो लाख रुपये के गहने चोरी होने की बात कही है। दोनों ही थानों की पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज लिया है। पुलिस चौकी चौंतड़ा में कुछ संदिग्धों को पुलिस ने तलब कर पूछताछ शुरू की है, लेकिन अभी तक चोर गिरोह के किसी सदस्य की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। चोरी की वारदातों से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। तलकेहड़ पंचायत प्रधान शूचिका ने मामले में पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा से उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की है।
विज्ञापन
पुलिस थाना बीड़ के अधीन आने वाले सूजा गांव के विनोद कुमार ने करीब दो लाख रुपये के गहनों को चोरी होने की शिकायत पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
-दिलीप सकलानी, थाना प्रभारी, बीड़, जिला कांगड़ा
पुलिस चौकी चौंतड़ा में भैरू गांव के निवासी संसार चंद की शिकायत पर पुलिस ने चोर गिरोह की तलाश शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को पुलिस थाने में तलब कर पूछताछ भी की गई है। मामले में जांच जारी है।
- संजीव कुमार, प्रभारी, पुलिस चौकी चौंतड़ा