फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The milk production of the hill cow reached seven to eight liters

Mandi News: पहाड़ी गाय का दुग्ध उत्पादन सात से आठ लीटर तक पहुंचा

Sat, 29 Mar 2025 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 29 Mar 2025 05:33 AM IST
विज्ञापन
The milk production of the hill cow reached seven to eight liters
सुंदरनगर (मंडी)। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सुंदरनगर ने पांच साल के अनुसंधान के बाद पहाड़ी गाय की दुग्ध उत्पादकता बढ़ाने में बड़ी सफलता हासिल की है। साहीवाल और गिर नस्ल के साथ सफल क्रॉस ब्रीडिंग से दूध उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। अब पहाड़ी गाय भी सात से आठ लीटर दूध देने लगी है।
विज्ञापन

पहले पहाड़ी गाय सिर्फ 1-1.5 लीटर दूध देती थी, लेकिन क्रॉस ब्रीडिंग के बाद इसकी उत्पादकता साहीवाल के समान हो गई है। केवीके के वैज्ञानिकों की मेहनत से अब पहाड़ी गाय साहीवाल और गिर नस्ल की गाय के बराबर हो गई है। केवीके ने पहले पहाड़ी गाय को साहीवाल से क्रॉस करवाया, जिससे जन्मी बछड़ी में साहीवाल के गुण और आकार के साथ बेहतर दुग्ध उत्पादन देखने को मिला। इसके बाद गिर नस्ल के साथ क्रॉस ब्रीडिंग कर तीसरी पीढ़ी में और भी बेहतर परिणाम मिले हैं। इस क्रॉस ब्रीड के बाद पहाड़ी गाय सात से आठ लीटर दूध दे रही है।
विज्ञापन

पिछले पांच साल से इस क्रॉस ब्रीड पर अनुसंधान किया जा रहा था। यह अनुसंधान पशुपालकों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा और दूध उत्पादन बढ़ाने के साथ उनकी आमदनी में भी इजाफा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. पंकज सूद, प्रभारी, केवीके सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed