फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The mandate of half the population in Saraj

Mandi News: सराज में आधी आबादी का महाजनादेश

Sun, 31 May 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The mandate of half the population in Saraj
सराज के ग्राम पंचायत केलोधार, पोलिंग बूथ 5 शनाहर में पारंपारिक वेशभूषा में मतदान करने पहुंचे मत
अंतिम चरण में महिलाओं ने किया 90.07 फीसदी रिकॉर्ड मतदान
विज्ञापन


जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र मुरहाग में महिलाओं ने डाले 94.17 फीसदी वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज विकास खंड में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान में आधी आबादी ने अपने हौसले से नया इतिहास रच दिया है। शनिवार को संपन्न हुई वोटिंग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पूरे विकास खंड में पुरुषों के 85.37 फीसदी के मुकाबले महिलाओं ने 90.07 फीसदी रिकॉर्ड मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी मजबूत हिस्सेदारी दर्ज कराई है।


अंतिम चरण की सभी 12 वीआईपी पंचायतों में सुबह से ही पोलिंग बूथों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरे खंड में कुल 6928 पंजीकृत महिला मतदाताओं में से 6240 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे दिलचस्प आंकड़े पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की गृह पंचायत मुरहाग से सामने आए, जहां महिलाओं ने रिकॉर्ड 94.17 फीसदी मतदान कर खंड में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा बूंग रैलचौक में 92.89 फीसदी बहल बहलीधार में 92.89 फीसदी और शिलीबागी में 91.24 फीसदी महिला वोटिंग दर्ज की गई। प्रमुख व्यापारिक केंद्र थुनाग में 90.80 फीसदी और जंजैहली में 88.35 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed