{"_id":"679d19a3a955d6af590dc104","slug":"the-machine-will-tell-you-how-much-difficulty-you-have-in-hearing-mandi-news-c-90-1-ssml1045-146631-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुनने में कितनी दिक्कत, बताएगी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुनने में कितनी दिक्कत, बताएगी मशीन
विज्ञापन
मंडी। अब मरीज को सुनाई देने में कितनी दिक्कत है, यह कंप्यूटरीकृत तरीके से पता चलेगा। इसमें मरीज को यह नहीं बताना होगा कि उसे सुनाई दे रहा है या नहीं, या फिर कम सुनाई दे रहा है। कंप्यूटरीकृत ब्रेनस्टेम इवोक्ड रिस्पांस ऑडियोमेट्री (बीईआरए) टेस्ट की सुविधा जोनल अस्पताल में शुरू हो गई है। जोनल अस्पताल मंडी में यह टेस्ट 320 रुपये में किया जाएगा। रोगी कल्याण समिति के अनुमोदन के बाद दर निर्धारित की है।
राज्य के पांच बड़े अस्पतालों में टेस्ट की सुविधा देने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इनमें जोनल अस्पताल मंडी भी शामिल है। यहां करीब 10 लाख रुपये से मशीनरी खरीदी गई है। इस मशीन के जरिये बीईआरए टेस्ट होगा। पूर्व में मंडी जिले में इस टेस्ट की सुविधा मौजूद नहीं थी। मरीज से पूछकर टेस्ट की प्रक्रिया अपनाई जाती थी, लेकिन इस मशीन और टेस्ट के जरिये सब कंप्यूटरीकृत तरीके से होगा। इससे सही और पुख्ता रिपोर्ट मिलेगी।
उधर, जोनल अस्पताल मंडी के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि अस्पताल में ब्रेनस्टेम इवोक्ड रिस्पांस ऑडियोमेट्री (बीईआरए) टेस्ट की दर निर्धारित कर दी है। बताया कि यह टेस्ट कान से मस्तिष्क तक श्रवण मार्ग की जांच करने के लिए किया जाने वाला एक श्रवण परीक्षण है। इससे मरीजों को फायदा होगा।
विज्ञापन
000