फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The life, philosophy, and sacrifice of Guru Tegh Bahadur will be remembered.

Mandi News: गुरु तेग बहादुर के जीवन, दर्शन और बलिदान को याद किया जाएगा

Fri, 24 Jul 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The life, philosophy, and sacrifice of Guru Tegh Bahadur will be remembered.
350वें शहादत वर्ष पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह पड्डल में कल होगा समागम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत वर्ष के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह पड्डल (मंडी) में 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय धार्मिक समागम आयोजित होगा। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, हिमाचल प्रदेश सरकार और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी पड्डल के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में गुरु साहिब के जीवन, दर्शन और बलिदान को याद किया जाएगा। 25 जुलाई को शाम 5:30 बजे उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन गुरु तेग बहादुर के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे, जो 31 जुलाई तक खुली रहेगी। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में हिमाचल और पंजाब के विद्वान गुरु साहिब के जीवन और बलिदान पर अपने विचार रखेंगे। समागम में श्री अकाल तख्त साहिब, अमृतसर के हजूरी ढाडी भाई जसविंदर सिंह का जत्था वीर रस से भरपूर ढाडी गायन प्रस्तुत करेगा। 26 जुलाई को एसडीएम सदर चंद्र प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा, जिसमें भाई बलजीत सिंह गुरु इतिहास की कथा और सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई गुरमेल सिंह का जत्था गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed